हत्या या हादसा इंदौर के द्वारकापुरी थाना छेत्र के विल्सी कारखाने के पीछे रहने वाले 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन का कहना है कि उसकी चढ़ाव से गिरने से मौत हुई, जबकि उसके सीने पर जो निशान हैं, वो हत्या की आशंका पैदा कर रहे हैं।वही शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके सीने में लंबी धार वाली कोई वस्तु लगी है। जिन कपड़ों में उसकी मौत हुई, उन्हें भी बदल दिया गया।
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय मनीष तंवर कंस्ट्रक्शन का काम करता था। मंगलवार रात परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मर्च्यूरी में रखवा दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह शराब का आदी था और चढ़ाव से गिर गया। परिवार में उसके पिता भी साथ में कारीगरी करते हैं।वही शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पता चला है कि मनीष के सीने में कोई ऐसी वस्तु घुसी है, जिससे उसका हार्ट कट गया। इसके अलावा दो निशान मामूली और थे। इसमें एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि मौत के बाद उसके कपड़े बदल दिए गए, यानी सीने में घुसी वस्तु के अनुरूप कपड़े नहीं थे।वही अब पुलिस शर्त पीएम आने के बाद ये पता लगा रहे हे की चाकू मृतक ने खुद ही अपने आप को मारा हे किसी अन्य व्यक्ति ने उसे मारा हे फिलहाल तो ौरी जांच के बाद ही साफ़ हो पायेगा की युवक की हत्या हे या कोई हादसा???
