स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री पंडित प्रभु दयाल जी चौबे की 34 वी पुण्यतिथि श्री हंस दास मठ बड़ा गणपति पर गौ सेवा कर मनाई गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न संगठन जैसे अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन और श्री परशुराम महासभा इंदौर एवं अद्भुत फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पंडित चौबे जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई और देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनके द्वारा दिए योगदान को स्मरण किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र शर्मा जी एवं प्रदेश प्रभारी संजय मिश्रा जी और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन से प्रदेश अध्यक्ष अजय नारायण सीतलानी महामंत्री सुधीर सेठिया एवं शहर अध्यक्ष राकेश देवदत्त शास्त्री
अद्भुत फाउंडेशन के पंडित सिद्धार्थ शर्मा एवं अन्य सभी साथी गण उपस्थित हुए
कार्यक्रम के अंत में श्री परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी संजय मिश्रा जी और सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय नारायण सीतलानी व महामंत्री सुधीर सेठिया का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया आभार पंडित दिनेश दुबे व सुधीश गंगवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

Exit mobile version