स्वच्छता में पांचवी बार नम्बर वन आने को लेकर निगमायुक्त ने कहा सर्वेक्षण के सभी मापदंडों पर खरा उतरेगा शहर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर लगातार स्वच्छता में पांचवी बार नम्बर वन आने को लेकर तैयार है नगर निगम ने मुस्तैदी के साथ सभी सर्वेक्षण से जुड़े सभी मापदंडों को समय पर पूरा किया है। चाहे वह शहर भर में पुल पुलिया पर सुंदर चित्रकारी बनाना हो। इनमें खास बात यह है कि शहर में जो सुंदर चित्रकारी की गई है वह भी कोरोना का संदेश देते हुए की गई है जिनमें मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तक का संदेश दिया गया है। किसी के साथ नाला टाइपिंग और आउटकॉल से जुड़े सभी काम निगम ने पूरे कर लिए हैं। इस समय शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से टीम में आ चुकी है जो तीन चरणों में सर्वे कर शहर की स्वच्छता को परखे गी।

निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि पहले चरण में सेवन स्टार रेकिंग सर्वे होगा इसके बाद वाटर प्लस और मुख्य सर्वे किया जाएगा इसके लिए टी में जगह-जगह पहुंचेगी यहां तक कि मैदानी स्तर पर लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। वही एसटीपी प्लांट का भी निर्माण करने को लेकर निगमायुक्त ने कहा कि सर्वे के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है इंदौर इस बार भी स्वच्छता में पंच जरुर लगाएगा।

करोना काल के बावजूद भी इंदौर इस बार भी नंबर वन की श्रेणी में आए इसको लेकर के शहर भर में नगर निगम की टीमें मुस्तैद रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण के जितने भी पैरामीटर्स है वह पूरे किए गये हैं। कचरा प्रबंधन से लेकर नदियों और नालों की सफाई तक को लेकर कर्मचारियों ने सभी कार्य पूर्ण किए हैं। वहीं निगमायुक्त वाटर प्लस को लेकर के कहा कि सभी नदी नालों के साथ सीवरेज को बंद कर दिया है ताकि गंदा पानी ना मिले। सरस्वती नदी खान नदी सहित अन्य का काम पूरा हो गया है।

प्रतिभा पाल, निगमायुक्त

- Advertisement -

सुपर-स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से आई टीमें

निगमायुक्त ने कहा सर्वेक्षण के सभी मापदंडों पर खरा उतरेगा शहर

इंदौर इस बार भी लगाएगा स्वच्छता का पंच

Exit mobile version