सोनों की तस्करी कर रहे चारो कारोबारियों को एसटीएफ ने किया उनके घर से गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
सोनों की तस्करी कर रहे चारो कारोबारियों को एसटीएफ ने किया उनके घर से गिरफ्तार

इंदौर की स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए छोटा सराफा के चार सोना चांदी के कारोबारियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से एसटीएफ ने 3 किलो 75 ग्राम सोना जिसकी कीमत 1  करोड़ 55 लाख रूपए हे ओर एक करोड़ की नगद राशि बरामद की है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपित विदेश से सोने के बिस्कुट मंगवाकर मिलावटी बिस्कुट तैयार करते हैं।फिलहाल एसटीएफ सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही हे…..

दरसल इंदौर एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर के छोटा सराफा के आरबी ज्वेलर्स के संचालक रवि जैन ने लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर सोना तस्करी की है। सुचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने एरोड्रम रोड पर महावीर एवेन्यू स्थित उसके घर पर छापे मारे और रवि जैन, योगेंद्र जैन, दलाल अरविंद नीमा और धीरज जैन गिरफ्तार किया।एसटीएफ ने इनके कब्जे से 3 किलो 75 ग्राम सोना और एक करोड़ से अधिक की नगद राशि बरामद की हे.सोने की कीमत करि एक करोड़ 55 लाख रूपए बताई जा रही हे. 

वही एसटीएफ ने आयकर और जीएसटी विभाग को भी सूचना दे दी है। बताया जा रहा हे की आरोपियों की तस्करी का सोना अहमदाबाद होते हुए उनके पास इंदौर पहुंचता था। इसके बाद ये लोग उसके नकली बिल बनाते थे। सूत्रों के मुताबिक पकडे गए आरोपियों संपर्क कई राज्यों के सोना तस्करों व कारोबारियों से भी है। जप्त सोने के कई बिस्किट पर दुबई की सील लगी मिली हे वही अब एसटीएफ आरोपियों की कॉल डिटेल उनके कनेक्शन किन लोगो से हे और बैंक खातों की जानकारी निकाल रही हे….. 

Exit mobile version