सेंट्रल जेल में भी पहली बार माता रानी की घट स्थापना की साथ ही कैदियों के लिए गरबा का आयोजन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मातृशक्ति का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में धूम मची हुई है सभी लोग माता की आराधना मैं लगे हैं वहीं इंदौर की सेंट्रल जेल में भी पहली बार माता रानी की घट स्थापना की गई जहां कैदियों ने भी माता की आराधना की

गौरतलब है कि इन दिनों सभी लोग माता की आराधना में लीन है वहीं शहर में अलग-अलग स्थानों पर गरबो का भी आयोजन हो रहा है इंदौर की सेंट्रल जेल में भी कैदियों के लिए गरबा का आयोजन किया गया जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि इंदौर की सेंट्रल जेल में पहली बार इस तरह का आयोजन होने जा रहा है जेल के इतिहास में कहीं पर भी ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ है कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य कैदियों में मानसिकता में सुधार वह उनका आचरण सुधरे जिसे लेकर इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं इसके पहले भी जेल में श्राद्ध पक्ष में पित्र तर्पण का आयोजन किया गया था जो कि काफी सफल आयोजन रहा अब इस तरह के आयोजन लगातार जेल परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version