सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ एक नाबालिक बच्ची का अपहरण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बोले सरकारी की क्षत्रियों के पास रहने वाले भिक्षुक की 8 साल की बेटी का अपहरण होने का मामला सामने आया है। सेंट्रल कोतवाली सहित तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस बच्ची को ढूंढने का प्रयास कर रही है। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया के अनुसार अपहृत बच्ची के मुंह बोला चाचा पर संदेह जाहिर किया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना 2 दिन पुरानी है। दरअसल सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के बोलिया सरकारी की छत्रियो के पास फुटपाथ के पास भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन करने वाले भिक्षुक की 8 साल की बेटी का अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया। घटना के समय बच्ची अपने पिता को पानी पीने का बोल कर गई थी जिसके बाद नहीं लौटी। जानकारी लगते ही सेंट्रल कोतवाली थाने के साथ-साथ दो अन्य थानों का बल भी यह बच्ची की तलाश में जुटा हुआ है एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया के अनुसार नाबालिग के अपहरण के पीछे पहला संदेश बच्ची के मुंह बोले चाचा लंगड़ा उर्फ आजाद पर जा रहा है क्योंकि जब से बच्ची लापता है तब से उक्त व्यक्ति भी गायब है। फिलहाल पुलिस उक्त संदेही को तलाश रही है।

जयवीर सिंह भदोरिया ए एस पी

Exit mobile version