सीएम बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी ने किया पंजाब में किसानों के बिल माफी का ऐलान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद चरणजीत सिंह एक्शन मोड में आ गए हैं। चन्नी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। चन्नी ने बताया है कि उन्हें हाई कमान की ओर से 18 मुद्दों की लिस्ट मिली है, जिन्हें वह अपने बाकी कार्यकाल में ही पूरा करेंगे। सीएम बनते ही चन्नी ने राज्य में किसानों के बकाया पानी और बिजली बिलों को माफ करने का बड़ा ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चन्नी के साथ हरीश रावत और नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।

Exit mobile version