इंदौर के पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसमे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल हो रहे है। अलग अलग चरणों में हो रहे सेमिनार में सायबर एक्सपर्ट गौरव रावल द्वारा सायबर अपराध के बारे में जानकारी दी जा रही है, इसके साथ ही किस तरह की कार्रवाई सायबर अपराध के मामलों में की जाना है, इसको लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उप पुलिस अधीक्षक राजिन्दर सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मी व अधिकारियों के तकनीकि ज्ञान को बढ़ावा देने के उदेश्य से समिनार आयोजित किया गया है। छह दिवसीय सेमिनार में विभागीय जांच से संबंधित, डायल 100, सीसीटीएनएस और सायबर क्राइम अवेयरनेस के बारे में चर्चा की जा रही है। सेमिनार में 250 पुलिसकर्मी व अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
राजिन्दर सिंह वर्मा उप पुलिस अधीक्षक
