सातवें वेतनमान की मांग को लेकर प्राध्यापक व कृषि वैज्ञानिकों ने धरना प्रदर्शन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर प्राध्यापक व कृषि वैज्ञानिकों ने धरना प्रदर्शन किया

इंदौर मध्य प्रदेश सरकार से सातवें वेतनमान की मांग को लेकर प्राध्यापक व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इंदौर के कृषि वैज्ञानिक महाविद्यालय परिसर में आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

हमारी मांगे पूरी करो और सातवां वेतनमान शुरू करो, के नारे के साथ इंदौर के कृषि महाविद्यालय में अपना कामकाज बंद कर प्राध्यापक वैज्ञानिक तकनीकी परिषद के लोगों द्वारा शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया। कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर इकाई कृषि महाविद्यालय इंदौर के लोगों द्वारा प्रदेश सरकार से सातवें वेतनमान की शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

Exit mobile version