सांसद शंकर लालवानी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा बजट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-01-at-20.24.31.mp4
  • सांसद लालवानी ने कहा कि कोरोना के कठिन समय के बाद का अभूतपूर्व बजट
  • सांसद ने कहा कि बजट से देश का समावेशी विकास होगा
  • हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेज़ी से विकास

सांसद शंकर लालवानी संसद के बजट सत्र के लिए दिल्ली में है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए बजट को सांसद ने ऐतिहासिक बताया है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि कोरोना बड़ी व्यापक और अभूतपूर्व आपदा है लेकिन मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश के लिए अवसर देखा और आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। सांसद ने कहा कि ये बजट प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने वाला बजट है।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इतनी बड़ी आपदा के बाद भारत के आत्मविश्वास को दिखाने वाला बजट मा.वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बनाया है।

सांसद लालवानी ने कहा कि कोरोना से जहां पूरा विश्व जूझ रहा है लेकिन मा.प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत बेहतर रिकवरी के रास्ते पर है बल्कि आज का बजट दिखाता है कि देश यहां से तेज़ी से तरक्की करेगा।

सांसद लालवानी ने हेल्थकेयर, इन्फ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के लिए बड़े अवसर वाला बजट है। ऐसे वक्त में जब ग्लोबल इकोनॉमी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है उसमें भारत का बजट उम्मीदें जगाने वाला है।

- Advertisement -
Exit mobile version