- व्यापारिक संगठनों की तरफ से धन्यवाद व सुझाव मंत्री को दिए
- अच्छे बजट के लिए सरकार को धन्यवाद भी दिया
- सांसद लालवानी ने बजट पर व्यापारिक संगठनों से मुलाकात की थी
सांसद शंकर लालवानी ने वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और बेहद कठिन परिस्थितियों में शानदार बजट पेश करने के लिए इंदौर के आम लोगों, कारोबारियों और व्यापारिक संगठनों से प्राप्त फीडबैक उन्हें दिया।
साथ ही सांसद लालवानी ने जीएसटी के नए नियमों के बारे में व्यापारिक संगठनों द्वारा जताई गई चिंता और दिए गए सुझावों तथा आपत्तियों से भी वित्त राज्यमंत्री को अवगत करवाया।
सांसद लालवानी ने कहा कि उन्होंने बजट पर इंदौर के आम लोगों, व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों से कई सुझाव और आपत्तियां मिली है जिन्हें वित्त राज्यमंत्री श्री अनुराग ठाकुर को विस्तार से बताया है। साथ ही कोरोना के कठिन समय में पेश इस बजट में एक भी नया कर नहीं लगाने के लिए धन्यवाद भी दिया है।
इससे पहले सांसद शंकर लालवानी ने बजट पर आम लोगों, विशेषज्ञों और व्यापारिक संगठनों के साथ लंबी चर्चा की थी।
