संसद में कल बुलाई गई राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक का विपक्ष ने बॉयकाट किया। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में खूब हंगामा किया। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
वहीं, लोकसभा में नीट एग्जाम खत्म करने के मुद्दे पर DMK सांसदो ने हंगामा किया। इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है
