11 जनवरी से निकली युवा जागृति वाहन रैली आज इंदौर पहुंची जहां सैकड़ों की तादाद में हिंदू जागरण मंच बजरंग दल और सैकड़ों लोगों ने वाहन रैली शामिल हुए,,,, इस यात्रा का समापन 18 फरवरी को राम जन्मभूमि अयोध्या में किया जाएगा इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस पुनीत कार्य से जोड़ा जाए साथ ही सहयोग निधि से भी जोड़ा जाए ताकि आने वाले समय में यह कहा जाए कि राम मंदिर निर्माण में हमारा भी सहयोग रहा।
युवा जागृति रैली के आयोजक रत्नेश पांडे ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान के अन्तर्गत युवा जागृति वाहन रैली निकाली गई। यह रैली इंदौर के सुगनी देवी मैदान परदेशीपुरा से यह रैली निकली, जो सभी जिलों में नगर भ्रमण कर वापस पहुंच रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ता वाहनों के साथ एकत्रित हुए।
संघ परिवार के सभी अनुषांगिक संगठन भी इसमें शामिल हुए। परदेशीपुरा से मालवा मिल, चिमनबाग, सुभाष मार्ग, बड़ा
गणपति, राजमोहल्ला, मालगंज, बियाबानी, महूनाका, कलेक्टर तिराहा से छावनी, जीपीओ होते हुए एबी रोड से पलासिया,विजय नगर से कालिका मंदिर पर समापन दोपहर में होगा। तन्नू शर्मा, रवि कसेरा, राजेश बिंजवे, प्रवीण दरेकर, किशोर चौकसे, सोहन जोशी सहित अन्य यात्रा में प्रमुख रूप से मौजूद है। वहीं बड़ी तादाद में पुलिस भी आयोजकों के पहुंचने के पहलेपहुंच गई थी। जहां जहां रैली पहुंचेगी वहांवहां पुलिस का जत्था बतौर सुरक्षा हर चौराहे पर नजर आ रहा है। यह रैली 18 फरवरी को भगवान श्री राम जन्मस्थली अयोध्या में समापन होगी।
रत्नेश पांडे आयोजक
