शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रिटायर कर्मचारी से एडवाइजरी कंपनी में शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी पंकज पांचाल और शुभम भावसार द्वारा 20 लाख रुपए से अधिक की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था

दरअसल मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है जहां पर पुलिस को टेलीफोन नगर में रहने वाले 66 वर्ष रिटायर्ड सैन्य कर्मचारी सुरेश मोदी द्वारा शिकायत की गई थी कि उन्हें ट्रेडिंग के नाम पर स्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी कंपनी द्वारा 20 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से शुभम भावसार और पंकज पांचाल को अपनी गिरफ्त में लिया है SEBI अनरजिस्टर्ड एडवाइजरी फर्म चलाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे हालांकि पकड़े गए दोनों ही आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है इनके द्वारा अन्य राज्यों में भी कई लोगों के साथ ठगी कर लाखों रुपए धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है इसके संबंध में पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version