शुक्रवार रात को राजकुमार ब्रिज पर हुआ भीषण हादसा मे एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुक्रवार रात राजकुमार ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने एक एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए । घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया ।

घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के राजकुमार ब्रिज की है । यह रांगसाइड से तेज रफ्तार आ रही इको स्पोर्ट्स कार चालक ने एक्टिवा सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में एक्टिवा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं युवक को गंभीर चोट आई है । आसपास के राहगीरों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका उपचार जारी है ।

फिलहाल एक्टिवा सवार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है । मामले में पुलिस ने कार के ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार को जब्त किया है ।

Exit mobile version