इंदौर जिला प्रशासन द्वारा थाना अन्नपूर्णा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है इन आरोपियों पर ग्राहकों को माल कम देने वह नकली रजिस्टर बनाने के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा यह मामला दर्ज करवाया गया है।
दरअसल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा द्वारा अन्नपूर्णा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें आरोपी सतीश पोरवाल व रोहित गुप्ता निवासी इंदौर इन आरोपियों द्वारा उषा नगर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित की जाती है आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा द्वारा जब इनकी दुकान की जांच की गई तो कई तरह की अनियमितताएं अधिकारियों को मिली जिसमे कम माल देकर रजिस्टर में पूरी इंट्री की गई व एक नकली रजिस्टर भी बना रखा है जिस पर से आपूर्ति अधिकारी द्वारा मामला दर्ज करवाया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
