शालीमार बाग इलाके में महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2021/12/WhatsApp-Video-2021-12-01-at-13.03.01.mp4

नई दिल्ली, । देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला को मामूली विवाद के बाद डंडों से बुरी तरह से पीटने की मामला सामने आया है। पिटाई से महिला कदर घायल हुई कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस बाबत एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ पुरुष और महिलाएं मिलकर एक अन्य महिला की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। इस बीच वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने महिला के नाम का खुलासा नहीं किया है और न आरोपितों को नाम बताया है। पीड़िता की मानें तो उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

पिटाई का यह वीडियो पिछले महीने 19 नवंबर का है। इस मामले में पुलिस अब तक 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस का यह भी कहना है कि इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से नामजद एफआइआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की पिटाई का यह मामला उत्तर उत्तर पूर्वी दिल्ली के शालीमार इलाके का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष कुछ महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। पहले ये लोग महिला को हाथों से पीटने के दौरान धक्का दे देते हैं, फिर दो शख्स डंडों से पिटाई करते हैं। रात की घटना होने के चलते इस दौरान वह मदद के लिए चीखती-चिल्लाती तो है, लेकिन कोई बाहर नहीं आता है। 

घायल महिला को करवाना पड़ा था अस्पताल में भर्ती

- Advertisement -

पीड़िता महिला की इस कदर पिटाई की गई थी कि उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि अस्पताल से आने पर पीड़ित महिला ने वीडियो निकलवाया फिर दिल्ली पुलिस में इस घटना के बाबत शिकायत दी।

Exit mobile version