शाम 5 बजे तक 14 लाख 87 हजार के पार पहुँचा वैक्सीन डोज लगाने का आँकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

टीकाकरण महाअभियान-6 में आज सभी जिलों में वैक्सीनेशन के प्रति अपार उत्साह देखा गया। शाम 5 बजे तक 14 लाख 87 हजार 514 नागरिकों को वैक्सीन की डोज लगार्ड गर्ड ।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को 25 दिसंबर तक वैक्सीन की दोनों डोज शत-प्रतिशत लगवाने के लिए टीकाकरण महाअभियान-6 संचालित की है। प्रदेश में 11 हजार 859 बनाए गये वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन डोज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करवाई गई । टीकाकरण के लिए प्रत्येक बूथ पर तैनात समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज सुबह नेहरू नगर चौराहा और लाल घाटी पहुँच कर नागरिकों एवं श्रमिकों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही वैक्सीन लगवाने आए लोगों को फूल देकर स्वागत किय।

अब तक की घंटेवार वैक्सीनेशन रिपोर्ट
समयवैक्सीनेशन
प्रात: 10 बजे तक94 हजार 678
प्रात: 11 बजे तक2 लाख 33 हजार 361
दोपहर 12 बजे तक4 लाख 29 हजार 487
दोपहर 1 बजे तक6 लाख 53 हजार 467
दोपहर 2 बजे तक8 लाख 79 हजार 870
दोपहर 3 बजे तक11 लाख 4 हजार 706
अपरान्ह 4 बजे तक13 लाख 19 हजार 474
शाम 5 बजे तक14 लाख 87 हजार 514
Exit mobile version