शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन से बचाव और राहत के मद्देनजर गुरुवार को जिला अस्पताल जाकर उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही कलेक्टर दिनेश जैन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा की सभी लोग वैक्सीन का दूसरा डोज अवश्य लगवाएं और कहीं भी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से पहले मास्क का उपयोग जरूर करें। मीडिया से चर्चा में कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि कोरोना का यह नया वेरिएंट ओमीक्रोन पहले वाले से 5 गुना अधिक घातक है। इसलिए इससे बचाव के लिए हमें बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
