19 जनवरी को परस्पर सहकारी बैंक सभागृह में इंदौर।शहीद श्री लाला हुकमचंद जैन के शहीद दिवस मंगलवार, 19 जनवरी 202 | को प्रात: 10.30 बजे सिक्ख मोहल्ला स्थित परस्पर सहकारी बैंक के सभागृह में शहीद श्री लाला हुकमचंद जैन फाउण्डेशन द्वारा तात्याटोपे की पुत्रवधु श्रीमती भाग्यश्री टोपे को सम्मानित किया जाएगा।
शहीद श्री लाला हुकमचंद जैन फाउण्डेशन के अध्यक्ष छोटू शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सन् 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद मंगल पांडे जी का नाम सबने सुना है, लेकिन ‘गदर’ के दूसरे शहीद लाला हुकुमचंद जैन और उनके भतीजे 13 वर्षीय फकीरचंद जैन का नाम शायद ही कभी सुनने को मिला होगा। लाला हुकुम चंद जैन हरियाणा के हिसार जिले के हांसी निवासी थे और बहादुरशाह जफर के कानूनी सलाहकार रहे थे। शहीद हुकुमचंद ने अग्रेजों को हरियाणा पंजाब में रोकने के लिए बादशाह को मदद के लिए पत्र लिखकर मदद मांगी थी यह पत्र अग्रेजों के हाथ लग गया । 19 जनवरी 1858 को लाला हुकुम चंद और उनके 13 साल के पुत्र को उन्ही के घर के सामने फांसी पर लटका दिया गया। पुत्र फकीरचंद को अदालत ने बरी कर दिया था लेकिन इसके बावजूद फांसी पर लटका दिया गया। अमानवीयता की हद देखो उन दोनों शहीद को जबरदस्ती दफनाया गया, अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया गया उनके पास 9000 एकड़ जमीन थी, लेकिन उनके परिवार को 80 साल तक हांसी में नहीं घुसने दिया गया। आज उनके वंशज इन्दौर में रहते हैं। कार्यक्रम अजीत कुमार जैन के संयोजन में किया जाएगा।
