शहर मे हुए दो बड़े सड़क हादसे को देखते हुए पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में बढ़ते सड़क हादसों ओर अपराधो को लेकर बुधवार रात पुलिस ने सभी प्रमुख चोराहो पर चेकिंग अभियान चलाया । पुलिस का यह विशेष अभियान रात को 12 बजे से 2 बजे तक चलाया । इस दौरान तेजगति से गाड़ी चलाने वाले ओर शराब के नशे के धुत्त लोग पुलिस के निशाने पर थे । 

शहर में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है । वही अपराध की वारदाते भी शहर में लगातार बढती जा रही है । इसी पर अंकुश लगाने के उदेद्श्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के निर्देश पर यहाँ चेकिंग  अभियान चलाया गया था । इस दौरान जो भी संधिग्त नजर आया उसकी तलाशी ली गई ।  

पिछले दो दिनों में दो बड़े सड़क हादसे सामने आए थे जिसे 8 लोगो की मौत हो चुकी है । जिसके बाद पुलिस ने यह विशेष अभियान शुरू किया है । चेकिंग से कोई बड़ी सफलता तो पुलिस को नही मिली लेकिन बदमाशो में जरूर खौफ का माहौल बना हुआ है । 

पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

- Advertisement -

शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले निशाने पर

लगातार हो रही घटनाओं के चलते अभियान

Exit mobile version