गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में शहर के शासकीय कार्यालयों में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ इसी कड़ी में आईजी कार्यालय पर भी इंदौर आईजी झंडा वंदन करने के साथ ही शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस का उल्लास इंदौर शहर में भी देखने को मिला इस मौके पर शहर के सभी शासकीय कार्यालयों में झंडा वंदन कार्यक्रम हुआ इसी कड़ी में रियल तिराहे स्थित डीआईजी कार्यालय में हुए झंडा वंदन कार्यक्रम में इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र शामिल हुए इंदौर आईजी द्वारा झंडा वंदन करने के साथ ही शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
