शहर का ट्रैफिक सुधारने के लिए डीआईजी मनीष कपूरिया का नया प्लान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नवागत डीआईजी मनीष कपूरिया ने शहर की ट्राफिक व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिए है । जिसके बाद ट्राफिक पुलिस के साथ पुलिस थानों में तैनात पुलिसकर्मी ओर आमजन भी ट्राफिक व्यवस्था को सुधारने में जुटेंगे ।

शहर में बिगड़ी हुई ट्राफिक व्यवस्था को लेकर डीआईजी मनीष कपूरिया ने चिंता जताई है । उन्होंने कहा है कि शहर में 22 लाख से अधिक वाहन है जो सुबह और शाम के समय ज्यादा रोड पर होते है ऐसे में इनको कई प्लान बनाए जा रहे है । ट्राफिक पुलिस के साथ थाने पर तैनात पुलिस और आम लोग भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में जुटेंगे । वही जिन ऑफिसों में 50 से अधिक लोग काम करते है वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस जैसे बड़े वाहन को लेकर चर्चा की जाएगी ताकि सड़को पर वाहनों की संख्या कम हो सके ।

मनीष कपूरिया डीआईजी

Exit mobile version