इंदौर शहर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग थानों पर जाकर प्रदर्शन किया। साथ ही हाथ में बैनर लेकर हिंदू समाज का सहयोग करने के लिए इंदौर पुलिस को धन्यवाद किया।
गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लव जिहाद मामले में कार्रवाई नहीं करने हीरा नगर क्षेत्र में संगठन के प्रतिष्ठित पदाधिकारी के खिलाफ को झूठे आवेदन पर कार्रवाई करने, अमलतास परिसर नायता मुंडला में तिरंगा फहराने की विवाद में हिंदू पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने हेतु शांति भंग की कार्रवाई करने सहित अन्य मुद्दों का कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया।
