विज्ञापन कंपनी की फ्रेंचाईजी के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने वाले कंपनी मालिक व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ विजय नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार ग्लोरियस ट्राइफ इंडिया प्रायवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के मालिक के पी सिंह व दो अन्य रिश्तेदारों द्वारा एक दर्जन से अधिक लोगों को कंपनी की फ्रेंचाईजी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 65 लाख रूपए से अधिक की धोखाधड़ी की। बाद में कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने लोगों से मिलना भी बंद कर दिया। जिसके बाद फरियादियों ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद विजय नगर थाने पर केस दर्ज किया गया।
