विजय नगर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पति व ससुर को पुणे से किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के एक बड़े कारोबारी की इंजीनियर बेटी की शिकायत पर उसके पति और ससुर को विजय नगर पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया गया है। बेटी का आरोप है कि ससुरालवाले उसे कुछ अलग तरह की दवाई खाने में (धीमा जहर) मिलाकर देते थे। और दहेज के लिए पीटा जाता था। उससे जूते तक साफ करवाए जाते थे। पीड़िता पुणे की ही IT कंपनी में जॉब करती है। पति भी IT कंपनी में जॉब करता है। पत्नी ने उसके जेवर और कैश भी हड़पने का आरोप लगाया है।

वही टीआई तहजीब काजी के मुताबिक पीड़िता पुणे की आईटी कंपनी में जॉब करती थी। साथ काम करने वाले से दोस्ती के बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली। दोनों पुणे में रहने लगे। पीड़िता के आरोप पर जांच के लिए उसके ब्लड सैंपल लिए गए हैं।पीड़िता के मुताबिक दहेज में सोने-चांदी के जेवर और लाखों रुपए कैश दिए। पति हनीमून के लिए बाली (विदेश) ले गया था। वहां से ही उसने विवाद करना शुरू कर दिया। ससुराल लौटने पर सास , ससुर , ननद ने जूते तक साफ करवाए। ऐसा न करने पर चोटी पकड़कर खींचा और पिटाई की। उसका मोबाइल छीन लिया गया।
नई कार लाने की डिमांड करने लगे वही पीड़िता का आरोप है कि ससुरालवालों ने नई कार की डिमांड की। घर में रखने से इनकार कर दिया तो मजबूरी में उसे चचेरी बहन के फ्लैट में रहना पड़ा। इंदौर से पेरेंट्स मिलने पुणे आए तो उनसे रेस्टोरेंट में मुलाकात की। नवंबर 2019 में भाई की शादी में भी ससुराल से कोई नहीं आया। जब इंदौर से पुरानी कार लेकर पुणे गई तो ताने दिए गए। इसके बाद लॉकडाउन लग गया और वह तब पॉजिटिव हो गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version