इंदौर में नदी शुद्धिकरण अभियान के तहत निगम की कार्रवाई तेज हो गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पंच लगाने की कवायद कर रहा इंदौर नगर निगम नदी शुद्धिकरण अभियान के जरिए वाटर प्लस में 7 स्टार रैंकिंग पाने की भी कवायद कर रहा है। इसी कड़ी में आज इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के मरीमाता चौराहे के पास निगम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नाले की जद में आ रहे 27 मकानों को हटाने की कार्रवाई की।बताया जा रहा है कि बाधाएं हटाने के साथ ही निगम यहां पाइप लाइन डालने की कार्रवाई को भी अमलीजामा पहनाएगा। निगम कमिश्नर के आदेश पर चल रही कार्रवाई के तहत मौके पर डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल ने कार्रवाई को पूरा करवाया। गौरतलब है कि इंदौर में नदी शुद्धि करण अभियान के तहत निगमायुक्त की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है। निगमायुक्त खुद जहां निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा कर रही है तो वही बचे हुए कामों को लेकर भी गति दिखाने के निर्देश दे चुकी है।
