वर्ष की अंतिम शनिचरी अमावस्या पर शहर के सभी छोटे बड़े शनि मंदिरों में विभिन्न आयोजन सम्पन्न हुए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वर्ष 2021 की अंतिम शनिचरी अमावस्या पर शहर के सभी छोटे बड़े शनि मंदिरों में अलसुबह से रात्रि तक विभिन्न आयोजन सम्पन्न हुए,,,अमावस्या के शुभ अवसरों पर भक्तों ने भी दान ,यज्ञ, अनुष्ठान संपन्न करवाए,,,,

बालस्वरूप शनि देव मंदिर व्यासफला जूनि इंदौर में शनि देव जी की प्रसन्नता हेतु शनि शांति महायज्ञ का आयोजन प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक किया गया एवं रोग निवारण हेतु भगवान शनि देव जी का तिल अभिषेक प्रातः 8 से रात्रि 8 तक किया गया,,,,

श्री सिद्ध नवग्रह शनि धाम ग्राम सोनवाय पर शनिअमावस्या के पावन अवसर पर विशेष श्री शनि शन्ति महायज्ञ सम्पन्न हुआ ,,,साथ ही 51 प्रकार की जड़ी बूटी दुवारा समस्त प्रकार के,,, रोग,,निदान हेतु निःशुल्क मन्दिर परिसर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक यज्ञ रखा गया था।

इसी क्रम में उषा नगर स्थित बाल शनि मंदिर पर महामंडलेश्वर दादू महाराज के निर्देशन में विभिन्न अनुष्ठान संपन्न हुए,,,

- Advertisement -
Exit mobile version