लूट की घटना को अंजाम देने के बाद 200 सीसी बाइक का इस्तेमाल कर पलभर में फरार दो लुटेरे गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में हाई स्पीड 200 सीसी की बाइक से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में द्वारकापुरी सहित तीन अन्य अलग-अलग थाना क्षेत्रों की लूट की वारदात करना कबूला है आरोपियों से 200 सीसी दो पहिया वाहन बरामद किया है।

दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सूर्य देव नगर में पिछले दिनों हुई मंगलसूत्र लूटने की घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जहां बदमाश 200cc स्पीड बाइक का इस्तेमाल कर पल भर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते थे मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी नीलेश और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी रितेश का नाम भी कबूला है आरोपीयो ने द्वारकापुरी के अलावा राजेंद्र नगर मल्हारगंज जूनी इंदौर और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था अब तक पूछताछ में चार लूटपाट की घटनाओं का खुलासा हो सका है वही इस गिरोह का एक अन्य साथी रितेश फिलहाल फरार है जिस पर पुलिस ने 5000 का इनाम घोषित किया है जोक और मौज मस्ती के लिए ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाले आरोपी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे

Exit mobile version