लिफ्ट के बहाने 50 वर्षीय बुजुर्ग को नुकीली वस्तु अड़ाकर मारने की धमकी और मांगे रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लिफ्ट के बहाने 50 वर्षीय बुजुर्ग को फंसाने का मामला सामने आया है। खुद को कॉलगर्ल बताने वाली युवती ने बाइक सवार बुजुर्ग से पहले लिफ्ट मांगी फिर उसकी पर चाकू जैसी नुकीली वस्तु अड़ाकर गर्दन काटने की धमकी दी और रुपये मांगे। बाइक सवार ने भागकर जान बचाई और पुलिस में रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने अज्ञात युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवती की तलाश कर रही है।

दरअसल घटना पंढरीनाथ थाना छेत्र  की हे जहा पुलिस ने समाजवाद इंदिरा नगर निवासी 50 वर्षीय प्रकाश तिवारी की शिकायत पर अज्ञात युवती के खिलाफ अड़ीबाजी का केस दर्ज किया है। तिवारी ने पुलिस को बताया सोमवार रात करीब 10 बजे सियागंज की ओर से घर जा रहे थे। नंदलालपुरा के समीप एक युवती मिली और लिफ्ट लेकर बैठ गई। जवाहर मार्ग शिव मंदिर के पास उसने बाइक रुकवाई और गर्दन पर सीजर ब्लैड रख दी। और तिवारी से कहा वह कॉलगर्ल है। एक रात के तीन हजार रुपये लेती है लेकिन उसे फिलहाल खर्चे के लिए दो हजार रुपये चाहिए। तिवारी ने समझ से काम लिया और रुपये देने के बहाने गाड़ी लॉककर भाग गए।

वही तिवारी के मुताबिक युवती नकाबपोश थी इसलिए उसकी शक्ल नहीं देख पाया। ब्लैड़ अड़ाने पर वह घबरा गए और गाड़ी छोड़कर गुरुद्वारा की ओर लोगों से मदद मांगने भागे। थोड़ी देर बाद लौटे तो देखा युवती गायब है और बाइक पर रखा उनका बैग भी नहीं है। दूसरे के साथ इस तरह वारदात न हो इसलिए पंढरीनाथ थाने में शिकायत कर दी। टीआइ ने जवान लगाए और घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मंगलवार रात तिवारी की शिकायत पर अज्ञात युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version