लसूड़िया थाना क्षेत्र में नवविवाहिता आग में झुलसी ,उपचार के दौरान उसकी मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नवविवाहिता की आग में झुलस जाने के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है ।

दरअसल जांच अधिकारी ने रविवार सुबह बताया कि ग्राम पालिया की रहने वाली 26 वर्ष महिला मीना पटेल चूल्हे पर चाय बना रही थी इसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई मीना कुछ समझ पाती इससे पहले आग से पूरी तरह झुलस कर घायल हो गई तत्काल परिजन मीना को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी उपचार के दौरान मीना ने आखिरकार दम तोड़ दिया घटना के बाद सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है बताया जा रहा है कि कुछ सालों पहले ही मीना का विवाह ग्राम पालिया में रहने वाले मनोज पटेल के साथ हुआ था।

Exit mobile version