लव कुश चौराहे पर देर रात ट्रक और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के थाना बाणगंगा स्थित लव कुश चौराहे पर मध्य रात्रि ट्रक और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है वही कंटेनर रोड किनारे बने क्वार्टर में एक पेड़ की वजह से घुसने से बच गया उस समय क्वार्टर में पति पत्नी और दो बच्चे रह रहे थे। प्रत्येक दर्शी के अनुसार बाणगंगा की तरफ से काफी तेज गति में उज्जैन की तरफ जा रहा था वही कंटेनर सुपर कॉरिडोर से इंदौर शहर की तरफ जा रहा था। अचानक तेज गति से चल रहे ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी जिससे कंटेनर रोड किनारे बने क्वार्टर की तरह घुस गया और ट्रक रोड पर ही किनारे पर क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है

Exit mobile version