लगातार हो रही दुर्घटना मे जा रही जान ऐसे ही कल रात हुई दुर्घटना मे गवानी पड़ी 2 लोगो को अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । गुरुवार रात भी दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई । दोनो ही मामलो में पुलिस ने मर्गकायम कर जांच पड़ताल शुरूकर दी है ।
पहला मामला खजराना थाना क्षेत्र का है । जहां बायपास पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो चालक को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने मृतक के शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया ।

वही दूसरा हादसा मामला भवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा इलाके का है । जहां बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक कैलाश एक दाल मिल में सुपरवाइजर का काम करता था ।

फिलहाल दोनों ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version