लगातार आत्महत्याओं का सिलसिला जारी, एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर शहर में लगातार आत्महत्याओं का दौर जारी है उसी कड़ी में फिर एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है एरोड्रम थाना क्षेत्र से जहां अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

दरअसल एरोड्रम थाना क्षेत्र के कृष्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय सुरेश गरोडिया ने अपने घर मे गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब भाई ने फंदे पर लटका देखा तो उसे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी
वही थाना एरोड्रम के जांच अधिकारी निर्मल पाटिल ने शुक्रवार दोपहर बताया कि मृतक की आत्महत्या की वजह तो अभी सामने नही आई है फिलहाल शव का जिला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाया गया है और मर्ग क़ायम कर जांच शुरू कर दी है !

Exit mobile version