इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र के एसआर कंपाउंड में लक्ष्मी ड्रग हाउस के ऑफिस में हुई 1 किलो सोना ढाई किलो चांदी और ₹2 लाख नगदी रुपयों के मामले में पुलिस के हाथों अब तक कोई अहम सुराग नहीं लग पाया है सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है बदमाश शातिर चोर तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार फुटेज खंगाल रही है वही कंपनी में काम करने वाले 80 से भी अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।
दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के एसआर कंपाउंड में मौजूद लक्ष्मी ड्रग हाउस नामक ऑफिस में दिवाली की रात एक शातिर चोर ऑफिस में रखे लॉकर को काटकर तिजोरी में रखें एक किलो सोने ढाई किलो चांदी और दो लाख रुपए लेकर फरार हो गया था सूचना पर पुलिस के हाथ अहम सीसीटीवी फुटेज लगा था जिस पर पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए लगा रखी थी पुलिस इस चोरी की घटना में अब तक लगभग 100 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाल चुकी है वहीं ऑफिस में मौजूद 80 से भी अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन अब तक पुलिस कोई अहम नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं वहीं स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी लगातार चोरी की गुत्थी को सुलझाने में लगी है पुलिस को अंदेशा है कि ऑफिस में परिसर में लगभग 20 से भी अधिक कैमरा मौजूद है इसके बावजूद शातिर चोर घटना को अंजाम दे चुका है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑफिस स्टाफ या जान पहचान वाला ही इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है फिलहाल पुलिस अपने हर बिंदुओं पर इन्वेस्टिगेशन कर रही है और जल्दी सोने चांदी और नगदी की हुई चोरी के मामले में खुलासा कर सकती है।
