विजय नगर पुलिस ने रोड पर कार खड़ी कर उसके तेज साउंड में डांस ओर हुड़दंग करने वाले चार युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । वही पुलिस ने कार को भी जब्त किया है ।
मामला विजय नगर इलाके में सी-21 के पास का है । यह कार को सड़क पर खड़ा कर चार युवक डांस कर रहे थे । इनकी कार में तेज आवाज में गाने चल रहे थे । सूचना मिलने पर विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची ओर इन्हें पकड़कर थाने लेकर गई । पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर चारों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पुलिस ने की ।
वीकेंड पर अक्सर इस तरह के मामले देखने को मिलते है जिसमे युवा रोड पर हुड़दंग करते नजर आते है ।
