इंदौर में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है जिस की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन कई तरह के अभियान चलाने में जुटा हुआ है लेकिन पश्चिमी रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर संक्रमित मरीजों का इजाफा ना हो जिसके लिए एक नया पैंतरा ढूंढ लिया है। अब इंदौर रेलवे स्टेशन सहित रतलाम मंडल के कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 50 रुपए में मिलेगा। इंदौर पश्चिम रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट शुक्रवार से दोबारा शुरू कर दिए। अब यात्रियों को छोड़ने आने वाले लोग प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन के अंदर आ सकते हैं। हालांकि रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की दर में संशोधन कर दिया है। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार इंदौर सहित रतलाम, उज्जैन चित्तौड़गढ़, दाहोद, देवास, नीमच, मंदसौर रेलवे स्टेशन पर 50 रुपए में, जबकि मंडल के अन्य स्टेशनों पर 10 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा। इस बात से यह सिद्ध होता है कि इंदौर सहित रतलाम मंडल के अधिकारी कोरोना संक्रमण को बेहद लापरवाही पूर्वक ले रहे हैं क्योंकि इंदौर स्टेशन पर ना ही कोई यात्रियों की संक्रमण से रोकथाम के लिए अब तक जिम्मेदारों ने कदम उठाए हैं बल्कि एक और राजस्व में इजाफा करने के उद्देश्य से जो टिकट ₹10 में बिकता था उसे अब ₹50 कर दिया गया।
जितेंद्र कुमार जयंत, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी बता दे इंदौर स्टेशन पर अब तक यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए केवल ट्रेनों को आरक्षित चलाया जा रहा है। वहीं अब प्लेटफार्म पर यात्रियों के सगे संबंधियों को भी आने के लिए अनुमति दे दी गई है अब देखने वाली बात यह है कि जिस तरह से रेलवे द्वारा प्लेटफार्म टिकट के दामों में इजाफा किया है तो इससे नए कोरोना संक्रमण मरीजों पर कितना असर होगा।
