इंदौर पुलिस रेडियो ट्रेनिंग सेंटर में पदस्थ निरीक्षक ने अपने ही कार्यलय में शनिवार दोपहर जहरिला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का कदम उठाया था समय रहते अन्य पुलिस कर्मियों ने निरीक्षक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया था जहा रविवार निरीक्षक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई मृतक के पास से पुलिस को कोई सोसाइड नोट नही मिला है परिजनों ने भी किसी प्रकार से कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू की हे…
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित पुलिस रेडिओ सेंटर में पिछले 5 सालो से निरीक्षक के पद पर पदस्थ पुष्पेंद्र सिंह राणा ने शनिवार को उस समय अपने कार्यलय के परिसर में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था जब दोपहर के समय कम लोग थे लेकिन बेसूद हालत में पुलिस जवान पुष्पेंद्र राणा की हालत बिगड़ते देखा तो तुरंत एम्बुलेंस से गंभीर हालत में एबी रोड स्थ्ति एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया था वही आज निरिक्ष्क पुष्पेंद्र राणा की मौत हो गई हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह तो सीधे तोर पर सामने नहीं आई हे वही पुलिस इस पुरे मामले की जाँच करने में जुटी हे….
