इन्दौर के राजकुमार के नीचे आज अचानक रुई के गेदाम में आग लग गई बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि आस पास के क्षेत्र को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया वही मौके पर पहुची फायर की टीम ने ऊपर रह रहै मकान मालिक के परिवार के 9 सदस्यों को बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित घर से बाहर निकाला जिसके बावजूद दो लोग मामूली झुलस गये जिन्हें उपचार के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाया गया
दरसअल पूरा मामला इन्दौर के राजकुमार ब्रिज के नीचे बने रुई के गौदाम का है जहाँ आज सुबह भीषण आग लग गई आग लगने से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हो गया वही मौके पर पहुची फायर की टीम ने दो गाड़ी व दो टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया जहाँ आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है बहरहाल गोडाऊन के ऊपर ही गोडाऊन के मालिक का निवास भी था जैसे ही आग लगी वैसे ही फायर की टीम ने पहुच कर घर के 9 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिसमें दो लोग मामूली झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाया गया
संतोष कुमार दुबे , फायर एस आई
