दरअसल शुक्रवार सुबह 5 बजे इंदौर नगर निगम का रिमूवल अमला पुलिस के 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जिला प्रशासन की टीम कनाडिया रोड स्थित प्रेम बंधन गार्डन और रिवाज गार्डन पहुंची। निगम के कर्मचारियों के साथ 5 पोकलेन मशीन 20 से ज्यादा जेसीबी और कई डंपर भी साथ में लाए गए थे ।
जिला प्रशासन से अपर कलेक्टर पवन जैन और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के निर्देश पर निगम के रिमूवल अमले ने सबसे पहले सीलिंग की जमीन पर बिना अनुमति बने रिवाज गार्डन और प्रेम बंधन गार्डन को तोड़ने का काम शुरू किया गया। दरअसल यह दोनों गार्डन सीलिंग की जमीन पर बनाए गए थे। कार्रवाई शुरू होते ही क्षेत्र में अचानक हड़बड़ी का माहौल बन गया । आसपास के रहवासी मशीनों की आवाज़ सुनकर सड़क पर निकल आए। इसी बीच प्रशासन ने प्रेम बंधन गार्डन के ठीक सामने बनी हुई 80 दुकानों पर भी कार्रवाई शुरू की । दरअसल इन दुकानों पर सौहराब पटेल और यूनुस पटेल का कब्जा था जिन्होंने सीलिंग की जमीन पर कब्जा कर स्क्वेयर फीट के हिसाब से लोगों को जमीन दी हुई थी जिस पर बाकायदा महीने में और हफ्ते में वसूली की जाती थी। गौर करने वाली बात यह है कि इन सभी दुकानदारों को अगस्त महीने की 25 तारीख तक अपना अतिक्रमण हटाने का नोटिस नगर निगम की ओर से पहले ही दिया जा चुका था लेकिन इसके बाद भी सौहराब पटेल और यूनुस पटेल की वसूली लगातार जारी थी। नोटिस मिलने के बाद भी युनूस पटेल और सोहराब पटेल अपने किरायेदारों को भरोसा दिलाते रहे की कोई कार्यवाही नहीं होगी। कार्रवाई शुरू होते ही कई किराएदार मौके पर पहुंचे और अपना सामान निकालने की गुहार लगाते रहे लेकिन प्रशासन ने उनकी बात पर गौर न करते हुए कार्रवाई को जारी रखा। इस पूरी कार्रवाई में निगम के कई उपायुक्त, उपयंत्री रिमूवल गैंग के कई कर्मचारीयों के अलावा पुलिस के पांच सीएसपी स्तर के अधिकारी, थाना प्रभारी और सो से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। वहीं निगम की ओर से करीब 150 कर्मचारियों को इस काम के लिए लगाया गया था ।
कार्रवाई की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर पवन जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार एंटी माफिया कार्यवाही शुरू की गई है जिसमें कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर प्रेम बंधन गार्डन रिवाज गार्डन और रितिक की जमीन पर बनी 80 दुकानों को हटाया जा रहा है क्षेत्र के भूमाफिया तोहरा पटेल और यूनुस पटेल से अवैध वसूली करते थे जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है
