राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत दो दिनी प्रवास पर पहुंचे इंदौर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत दो दिनी प्रवास पर मंगलवार सुबह उदयपुर ट्रेन से इंदौर पहुंचे। इसके मद्देनजर रामबाग स्थित संघ कार्यालय अर्चना पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोरोना प्रोटोकाल के कारण कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं रखा गया है। आज वे उन युवा उद्यमियों से बातचीत करेंगे, जिनसे वे पांच वर्ष पहले मिले थे। बुधवार को वे शिक्षा नीति को लेकर शिक्षाविदों से चर्चा कर सकते हैं। शहर के गणमान्य नागरिकों से भी मुलाकात करेंगे।

Exit mobile version