लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर इंदौर में एक और मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी हिस्सा लिया इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस बार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन कम किए गए थे,,,आपको बता दे हर वर्ष मैराथन में करीब 20 हजार के रजिस्ट्रेशन प्रतियोगियों के किए जाते थे, इस बार भी 25 हजार का टारगेट रखा गया था,,, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुवे इस बार केवल 5 हजार पर ही रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया था,,,, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने मैराथन को लेकर कहा कि क्योंकि कोरोनावायरस का असर एक बार फिर इंदौर में देखने को मिल रहा है और हम नहीं चाहते थे कि यह परंपरा बंद हो क्यों कि ये लोगों को स्वास्थ्य को लेकर जरूरी है हेल्थ अवेयरनेस के लिए जरूरी है इसलिए यह परंपरा बंद ना हो इसलिए इस बार केवल 5000 लोगों को रजिस्ट्रेशन दिया गया था। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से सफल रहा साथ ही प्रशासन के सहयोग की भी काफी सराहना की,,,, वही आयोजन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विजयवर्गीय ने कहा के महिलाओं के प्रति हमारा नजरिया श्रद्धा का होना चाहिए महिलाओं की भूमिका समाज में बराबर की होना चाहिए यह बहुत जरूरी है क्योंकि महिलाएं आज 50% लोगों की ताकत के समाज के ताकत का उपयोग नहीं करेंगे तो समाज मजबूत नहीं हो सकता इसलिए महिलाओं को बराबरी का दर्जा होना चाहिए,,,साथ ही पश्चिम बंगाल मैं होने जा रहे हैं आगामी दिनों में चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बताया कि पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है हम सरकार बनाएंगे और चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी है अब बैंड बाजे बज गए हैं आने वाले चुनाव की ओर सबका ध्यान है और निश्चित बीजेपी सरकार बनेगी पश्चिम बंगाल में जीत दर्ज होगी ।
