इंदौर के रालामंडल अभ्यारण में पदस्थ स्थाई कर्मचारी को उसके वरिष्ठ अधिकारी द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है स्थाई कर्मचारी ने इंदौर के डीआईजी ऑफिस पहुंचकर अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ डीआईजी को इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज की है
इंदौर के वन विभाग में वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपने कनिष्ठ अधिकारी को धमकी देने का मामला सामने आया है रालामंडल अभ्यारण में पदस्थ स्थाई कर्मचारी देवेंद्र सिंह तोमर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उसके वरिष्ठ अधिकारी एसडीओ दिनेश वास्केल ने ड्यूटी के दौरान स्थाई कर्मचारी को गोली मारने की खुली धमकी दी है स्थाई कर्मचारी देवेंद्र तोमर का कहना है कि मैं अपनी ड्यूटी पर तैनात था तभी वरिष्ठ अधिकारी दिनेश वास्केल अभ्यारण पहुंचे और मुझे भला-बुरा कहने लगे और जान से मारने की धमकी तक दे डाली साथ ही इसकी शिकायत गधे पर स्थाई कर्मचारी को एससी एसटी केस में फंसाने की धमकी भी दी जिसकी शिकायत स्थाई कर्मचारी ने इंदौर के डीआईजी ऑफिस पर की है और अपने आला अधिकारियों को भी इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है
