राम मंदिर के नाम पर ले रहे चंदा और शराब पीते है कांतिलाल भूरिया अपने ही बयान पर घिरे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया राम मंदिर के चंदे पर दिए गए अपने बयान को लेकर चौतरफा घिर चुके हैं। ना सिर्फ विपक्ष उनके बयान की निंदा कर रहा है, बल्कि अब तो कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान ने कांतिलाल भूरिया के बयान को निंदनीय बताया है। उनका कहना है कि राम सब की आस्था का केंद्र है, किसी भी नेता को गलत बयानबाजी से ना सिर्फ बचना चाहिए, बल्कि इतनी हल्की राजनीति भी नहीं करना चाहिए। हालांकि हाल ही में भोपाल में सामने आई एक घटना के बारे में भी उन्होंने बात करते हुए कहा कि आस्था के नाम पर गलत तरह से चंदा उगाना भी गलत है, लेकिन किसी भी नेता को इस तरह से बयान देना भी गलत है।बता दें कि कांतिलाल भूरिया ने जिस तेजी के साथ चन्दे के पैसे से शराब पीने की बात कही थी उतनी ही तेजी से वे उसे बदलकर पहले के समय मे एकत्रित राशि का हिसाब मांगते दिखाई दिए लेकिन उनका वो बयान अब भी उन्हें विवादों में रखे हुए हैं। वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जिक्र करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान ने कहा कि भाजपा को अकेले राम मंदिर निर्माण का श्रेय नहीं लेना चाहिए, क्योंकि बाबरी मस्जिद का ताला खुलवा कर राम मंदिर बनाने की नींव कॉन्ग्रेस सरकार में ही रखी गई थी, इसलिए भाजपा द्वारा राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेना भी गलत है।

Exit mobile version