राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर बनवाई फर्जी रजिस्ट्री आरोपी के खिलाफ हुआ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट की रजिस्ट्री करवा कर 35 लाख रुपए का लोन स्वीकृत करवाने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एक आरोपी खिलाफ केस दर्ज किया है।

दरअसल मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 97 वी आई पी परस्पर नगर में फरियादी अशोक चौधरी का प्लाट है इसकी दो रजिस्ट्री हो चुकी है आरोपित दीपक ने खाली प्लाट देखा और फर्जी रजिस्ट्री बनवाली अशोक के स्थान पर दूसरे को पेश कर रजिस्ट्री बनवाई उसने पंजाब नेशनल बैंक से 35 लाख का लोन भी स्वीकृत करवा दिया शिकायत पर पुलिस ने जांच की और केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार होने के बाद ही पता चल पाएगा कि इस फर्जीवाड़े में कौन-कौन शामिल है

Exit mobile version