राजबाड़ा क्षेत्र में अग्रवाल जनरल स्टोर में अचानक लगी आग क्षेत्र में अफरा-तफरी का महोल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में 5 दिवसीय दीपोत्सव पर्व के पहले एक बड़ी भयानक आग लग गई है। दरअसल, आग इंदौर के दिल याने ह्र्दयस्थल राजबाड़ा क्षेत्र में लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक राजबाड़ा क्षेत्र की एक दुकान में आज दोपहर अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग से समूचे राजबाड़ा क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग अग्रवाल जनरल स्टोर में लगी है। वही धूं – धूं कर लगी आग के बाद उठते धुंए ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया और इसके बाद लोगो ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए है। बड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक लाखो का समान जलकर ख़ाक हो चूका था आपको बात दे की राजवाड़ा इन्दौर का सबसे पुराना बाजार है. राजवाड़ा के आसपास काफी व्यापारिक बाजार भी मौजूद है और त्योहारों के चलते यहां आम दिनों से ज्यादा भीड़ पड़ रही है. ऐसे में फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है. गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अगर आग आसपास की दुकानों को चपेट में ले लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Exit mobile version