सोमवार रात एक महिला चलती बस से कूद गई । महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है । महिला चलती बस से क्यो कूदी फिलाहल इसके कारणों का खुलासा नही हो सका है । घटना राउ थाना क्षेत्र के बायपास की है । यह इंदौर से उत्तर प्रदेश जा रही बस से एक महिला कूद गई । महिला को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से फाल्स जिला अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल लाया गया । महिला की पहचान उषा देवी 35 साल के रूप में हुई है । महिला अपने पति के साथ जा रही थी तभी खिड़की से कूद गई । बताया जा रहा है महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही है
