रविवार की सुबह टला एक बड़ा हादसा कचरे के ढेर मे लगी अचानक आग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रविवार की सुबह रीगल तिराहे पर एक बड़ा हादसा टल गया दीवार के पास कचरे का ढेर था जिसमें अचानक आग लग गई। देखते देखते आग की लपटें वहां मौजूद दुकानों के पास जा पहुंची हालांकि समय रहते लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी शिवनारायण शर्मा के अनुसार लोगों ने बड़ी संख्या में यहां पर कचरे का ढेर इकट्ठा कर रखा था जिसमें आग लगी थी हालांकि पास में गैराज सहित बड़ी संख्या में दुकान है यदि आग की लपटें बढ़ती तो दुकानों को अपनी चपेट में ले लेती। हालांकि तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया गया।

शिवनारायण शर्मा फायर ब्रिगेड अधिकारी

Exit mobile version