युवाओं को मोटिवेट करने के लिए आकाश विजयवर्गीय द्वारा मोटिवेशन शो ऑर्गेनाइज किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर बीजेपी के विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर के अभय प्रशाल में युवाओं को मोटिवेशन और कोरोनावायरस बाद उनका मनोबल बढ़ाने के लिए मोटिवेशन शो ऑर्गेनाइज किया गया।। स्वामी विवेकानंद की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द ग्रेट खली रहे ।। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेटे कार्तिकेय ने आयोजन की अध्यक्षता की और तलवार निकाल कर कार्यक्रम का आगाज किया।। दरअसल विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा कोरोना काल में युवाओं में आई नकरात्मकता को दूर करने के लिए स्वामी विवेकानंद की थीम पर मनोबल बढ़ाने योग्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।। उसी कड़ी में अभय प्रशाल में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।। द ग्रेट खली को देखने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला ।। वही शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय भी आयोजन में अध्यक्षता करते नजर आए ।।

Exit mobile version