एक युवक ने अपना नाम बदलकर पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही वीडिया वायरल की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।
जांच अधिकारी रश्मी पाटीदार के अनुसार महिला थाने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि, फोन पर बात करने के दौरान राज नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई, जो कुछ ही दिनों में प्रेस प्रसंग में तब्दील हो गई। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में युवती को जब पता चला, कि युवक का नाम राज ना होते हुए समीर मुल्तानी है। युवती ने जब इस बात का विरोध किया, तो युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक शोषण किया। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी के अनुसार प्रकरण दर्ज की जांच की जा रही है।
